कटनी। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल की कार्यप्राणी से अक्रोशित कटनी के रोशन नगर निवासी एवम जुहला जुहली ग्राम के ग्रामीण विद्युत मंडल कटनी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। दरअसल ग्रामीणों और वार्ड वाशी का कहना है लगभग 1 माह से लगातार बिजली विभाग द्वारा सप्लाई बंद कर दी जाती है ना हम फसल में पानी दे पा रहे है और ना ही पीने का पानी हमे उपलब्ध हो रहा है जिसकी शिकायत विद्युत विभाग को कई बार की गई लेकिन विभाग में बैठे अधिकारियों को जू तक नही रेंगी वही विद्युत मंडल में रोशन नगर से पहुंचे रहवासी जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। यह सभी बिजली की समस्या से पीड़ित होकर आज एमपीवी का घेराव करने पहुंची और अपनी विद्युत समस्या मांगों पर सभी ने बार-बार बिजली जाने की शिकायत करते हुए समस्या को ठीक करने की बात की लेकिन इनकी बिजली बार बार जाने की समस्या को दूर नही किया गया। वही अक्रोषित इन सभी महिलाओ ने कहा कि अगर समस्या हल नहीं होता है तो हम चाका जाम भी करने पर बाध्य होगे जिसकी पूरी जबाबदरी मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की होगी।