BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 3:44 pm
NEWS : आगामी त्योहारों एवं विधानसभा चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आगामी त्योहारों एवं विधानसभा चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में जिला कलक्टर पीयूष समारिया एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत की अध्यक्षता में सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस विभाग, खनन विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धाराओं में लंबित प्रकरणों, हथियार लाइसेंस, अवैध खनन, संवेदनशील मतदान केंद्रों आदि की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची तैयार करने, मतदान केंद्रों के रूट को चेक करने, लाइसेंस प्राप्त हथियारों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट निर्धारित फॉर्मेट में जमा कराने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि चुनाव के दौरान हथियार जमा कराने के आदेश की सख्ती से पालना की जाए।
 
बैठक में बजरी के अवैध खनन, भंडारण, निर्गमन के विरुद्ध कार्यवाही, अवैध भंडारण के दौरान जब्त बजरी के निस्तारण आदि की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अवैध खनन संभावित क्षेत्रों में नियमित रेड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपखंड स्तरीय अधिकारियों, पुलिस एवं खनन विभाग के अधिकारियों को आपस में समन्वय कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
 
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि खनिज बजरी हेतु स्वीकृत चेक पोस्टों के अलावा संचालित अवैध चेक पोस्ट पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गश्त के दौरान नियमित रूप से चेक पोस्टों की जांच करने के निर्देश दिए।
 
बैठक में पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति शैलेश सुराणा, जिले के उपखंड अधिकारीगण, तहसीलदार, पुलिस विभाग, खनन विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE