BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 3:46 pm
NEWS : जिला कलेक्टर ने की फ्लैगशिप स्कीम, बजट घोषणा एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने आज डीआरडीए हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और जिले में चल रही फ्लैगशिप स्कीम, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की।
 
जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावट की प्राप्त शिकायतों पर सूचना दें ताकि इस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना, निशुल्क जांच योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुए इनका प्रभावी रूप से लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 अगस्त से शुरू हो रही अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखने एवं नियमित रूप से वितरित कर योजना को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।
 
जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा की और जिले में संचालित किए जा रहे महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संचालन की समीक्षा की उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपने अपने क्षेत्र के मतदान बूथ का अवलोकन करें एवं जरूरतमंद आवश्यक सुविधाएं आदि अभी से ही देखें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह सड़क के किनारे भवन परिसर आदि ने पौधारोपण करवाएं। उन्होंने कहा कि अभी पौधारोपण के लिए मौसम अनुकूल है और जिले की विभिन्न नर्सरीयों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध है।

उन्होंने उपखंड अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की उड़ान योजना के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को वितरित की जा रही निशुल्क सेनेटरी नैपकिन की गुणवत्ता का ध्यान रखें एवं वे समय पर वितरित हो इसका भी ध्यान रखा जाए। बैठक में विभिन्न राजस्व प्रकरणों सहित कन्यादान योजना, हथलेवा योजना, पालनहार योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के वार्षिक भौतिक सत्यापन पर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में इंदिरा रसोई योजना के संचालन, जल जीवन मिशन, इंदिरा रसोई योजना में रसोई संचालन सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) अभिषेक गोयल एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (भूमि अवाप्ति) शैलेश सुराणा सहित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार तथा जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE