BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 3:49 pm
NEWS : गिरते भूजल स्तर पर रोक व जल का समुचित उपयोग करने के लिए अब अटल भूजल योजना से किसानों को दिया जाएगा अनुदान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गिरते भूजल स्तर पर रोक तथा जल का समुचित उपयोग करने के लिए अब उच्च उद्यानिकी पद्धति के मॉडल विकसित किए जाएंगे। इसके लिए सरकार की ओर से एक ही किसान को विभिन्न कंपोनेंट पर 35.94 लाख रुपए अनुदान दिया जाएगा। अटल भूजल योजना के तहत जिले में वर्षा आधारित उच्च उद्यानिकी पद्धति मॉडल तैयार करने के लिए उद्यानिकी विभाग ने एक ब्लॉक का पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में चयन किया हैं। इनमें चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति शामिल हैं।
उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. शंकर लाल जाट ने बताया कि इस पायलेट प्रोजेक्ट के तहत एक किसान उद्यानिकी विभाग की 6 गतिविधियां (कंपोनेंट) लगा सकते हैं। जिसकी कुल लागत का सरकार की ओर से 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। फिलहाल इसे नवाचार के रूप में शुरू किया जा रहा है। इसके लिए उद्यानिकी विभाग में 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। 
उद्यानिकी विभाग के अनुसार एक ही किसान द्वारा प्लास्टिक लाइनिंग एकल फार्म पौण्ड, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र स्थापना (ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर) प्लास्टिक मल्चिंग, लो टनल (एक हजार वर्ग मीटर तक) एवं संरक्षित संरचना (ग्रीन हाउस, शेडनेट हाउस) लगाने होंगे। इन सब पर अनुमानित लागत करीब 47.92 लाख रुपए आएगी। जिसमें से सरकार की ओर से 35.94 लाख रुपए का अनुदान यानी करीब 75 प्रतिशत राशि दी जाएगी। योजना के तहत कृषक के नाम से एक ही स्थान पर न्यूनतम कृषि योग्य 1 हैक्टेयर जोत भूमि का स्वामित्व होना जरूरी है। वहीं सह खातेदारों की स्थिति में भी न्यूनतम 1 हैक्टेयर भूमि उनके हिस्से में होनी चाहिए। एक से अधिक आवेदन आने की स्थिति में कृषक का चयन लॉटरी द्वारा किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE