BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 5:41 pm
KHABAR : डॉक्टर, नर्स सहित 20 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस, प्रसव मामलों में लापरवाही बरतने पर नाराज हुए कलेक्टर, सीएमएचओ ने तलब किया जवाब, पढे़ खबर

Share On:-

कटनी। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में लापरवाही कि जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर सीएमएचओ ने 20 स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के उपस्वास्थ केंद्र में पदस्थ 20 स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिला को प्रसव के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। गर्भवती महिलाओं की नियमानुसार जांच नहीं कराई गई थी। कार्य में की गई लापरवाही पर स्वास्थ्य कर्मियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने 10 सीएचओ, एक नर्सिंग ऑफिसर, तीन एमपीडब्ल्यू और 6 एएनएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए थे। इसके बाद सीएमएचओ ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।


सीएमएचओ डॉ आरके अठ्या ने जिन स्वास्थ्य कर्मियों से जवाब मांगा है, उनमें पीएचसी बाकल के चिकित्सा अधिकारी डॉ.सौरभ यादव, एएनएम गायत्री सोनी, सीएचसी बहोरीबंद के चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनुराग शुक्ला, नर्सिंग आफिसर जानकी हल्दकार, उपस्वास्थ्य केंद्र उमरिया की एएनएम भागवती प्रजापति, सीएचओ नीलू सिह, उपस्वास्थ्य केंद्र सरसवाही के एमपीडब्ल्यू सुनील दास, सीएचओ अनिल सिंह ठाकुर, उपस्वास्थ्य केन्द्र करेला के एमपीडव्ल्यू अबरार सब्बाग, सीएचओ खुबबू मरकाम, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयराघवगढ़ की चिकित्सा अधिकारी डॉ.धनेश्वर सिंह, उपस्थ्वास्थ्य केन्द्र गोदाना के सीएचओ गौरा लोधी, एएनएम अभिलाषा अवस्थी, उपस्वास्थ्य केंद्र उमरियापान की एएनएम अर्चना रजक, उपस्वास्थ्य केंद्र बडखेरा की सीएचओ गोपाल शर्मा, उपस्वास्थ केंद्र कैलवारा कला के सीएचओ प्रीति पटेल, एएनएम सुनीता राव, निशि गर्ग, पीएचसी बडेरा के चिकित्सा अधिकारी डॉ.हर्ष सिंह, एएनएम संगीता अहिरवार का नाम शामिल है। नोटिस में सभी को दो दिन कि अंदर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE