BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 8:20 pm
REPORT : विधायक परिहार ने किया अमृत सरोवर तालाब का लोकार्पण व कई विकास कार्यों का भूमिपूजन, बोले- भाजपा सरकार ने खोली गांवों के विकास की राह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गांवों के विकास की राह भाजपा सरकारों ने खोल किसानों का समग्र विकास करने का कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को सम्मान निधि के 6000 दिए जा रहे हैं तो शिवराज सिंह जी ने भी 6000 देकर किसानों को समृद्ध और लाडली बहना के माध्यम से हर महिला के खाते में एक हजार रुपए मासिक डालने का काम किया है गरीबों को उनका असल हक देकर उन्हें समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए अनेक योजनाओं को मूर्तरूप दिया गांव का पानी गांव में और खेत का पानी खेत में रुके इस हेतु अमृत सरोवर योजना के माध्यम से बनाए गए छोटे छोटे तालाब मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। 
उक्त विचार नीमच के क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा ग्राम चेनपुरा में 16 लाख एवं घसुंडी बामनी में देवकूड़ी पर 12 लाख की लागत के अमृत सरोवर तालाब का लोकार्पण एवं बिसलवास खुर्द में 2.5 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन करते समय कही।
  उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार अंग्रेजो के जमाने की गुलामी की सारी निशानियां खत्म कर रही है पानी को बचाने के लिए अमृत सरोवर योजना मिल का पत्थर है सेवा पर्व के अंतर्गत पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्याे की गंगा बह रही है । गांधी सागर का पानी नीमच के घर-घर में पहुंचेगा, अपने बनाए बांधों से नियमित शुद्ध पानी देने का काम भाजपा सरकार कर रही है गांधी सागर से पानी लानेबकी योजना को शुरू किया जा चुका है बड़े-बड़े पाइप के माध्यम से पानी लाने का कार्य दूर्त गति से चल रहा है आज देश आजादी के 76 वे वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं भारत सर्व शक्तिमान बनने की ओर अग्रसर है , चेनपुरा हमारा  1 नंबर पोलिंग है और यहां से आप सभी भाजपा को पूरा समर्थन देते आ रहे हैं और हमने यहां के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी विकास पर्व विकास की श्रंखला लेकर आया है जो अनवरत जारी है और आगे भी भाजपा के शासनकाल में जारी रहेगा। कांग्रेस द्वारा केवल झूठ फैला कर सरकार बनाई थी झूठ के पांव ज्यादा दिन नहीं चलते इसलिए सरकार नहीं बची और सिंधिया ने सच का साथ दिया जनता की अदालत में गए और मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनी जो आगे भी बनने जा रही है।
आगंतुक अतिथियों द्वारा नवनिर्मित सरोवर के समीप कई पौधों का रोपण किया जिससे मिट्टी के कटाव को रोका जा सके, यहां ग्रामीणों द्वारा महिला सोचालय की मांग की जिसे तुरंत मानते हुए विधायक परिहार द्वारा अपनी विधायक निधि से 1 लाख रुपए की घोषणा भी की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा एवं जिला पंचायत सदस्य मनीषा धाकड़ द्वारा अपना संबोधन दिया एवं भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया।
यहां जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन धनगर, सरपंच गोपाल शर्मा ,अशोक शर्मा, किशन शर्मा, देवकरण शर्मा,सरपंच राजकुमारी देवीलाल नायक , जनपद सीईओ पालनपुरे, विष्णु प्रसाद नागदा, रघुनंदन नागदा, नेमप्रसाद नागदा,नितेश जोशी, देवीलाल नायक, विनोद नागदा, अनिल जोशी, प्रभुलाल जोशी , लक्ष्मीनारायण धाकड़, प्रताप सिंह, जगदीश पटेल ईश्वरलाल हरिशंकर देवी लाल माली आदि सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  सूरज सिंह शक्तावत ने किया व आभार  माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE