मनासा। नीमच कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में कई पंचायतो में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बुधवार को देर शाम 8 बजे एसडीएम पवन बारियॉ ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सारसी के माध्यमिक विद्याल परिसर में ग्राम पंचायत पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति मे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे सभी ने उपस्थित होकर 100 पौधे लगाए।
पौधारोपण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम पवन बारियॉ, ग्राम पंचायत सरपँच, तहसीलदार बी के मकवाना सहित स्कूल स्टॉप, बच्चे मौजूद रहे।