BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 5:05 pm
BIG NEWS : शिक्षा में नवाचार विद्यार्थियों के मानसिक विकास में काफी उपयोगी है- सखलेचा, मंत्री ने लालपुरा में किया छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से संवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के सूक्ष्‍म लघु मध्‍यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने विकास पर्व एवं स्‍कूल चले हम अभियान के तहत गुरूवार को जावद क्षेत्र के शाउमावि लालपुरा पहुंचकर, विद्यार्थियों, शिक्षकों और उनके अभिभावकों से संवाद किया। 
इस मौके पर मंत्री सखलेचा ने कहा कि जावद क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नित नये नवाचार किए जा रहे है। स्‍कूलों में पाठ्यक्रम के अलावा किए जा रहे नवाचार विद्यार्थियों के मानसिक विकास में काफी उपयोगी साबित हो रहे है। उन्‍होने कहा कि उनका यह प्रयास है कि जावद क्षेत्र का कोई भी विद्यार्थी शिक्षा के मामले में देश के किसी भी विद्यार्थी से पीछे ना रहे। इसी उद्देश्‍य से आर्टिफिशियल इंटीलिजेंस, एनीमेशन व अंग्रेजी स्‍पीकिंग की ऑनलाईन कक्षाओं के माध्‍यम से अध्‍यापन करवाया जा रहा है।
मंत्री सखलेचा ने इन ऑनलाईन कक्षाओं, डिजीटल शिक्षा का अधिकाधिक लाभ उठाने का आव्‍हान भी किया। मंत्री सखलेचा ने छात्राओं से चर्चा कर, ऑनलाईन कक्षाओं के माध्‍यम से प्राप्‍त हुए अनुभवों की जानकारी ली। छात्राओं ने मंत्री सखलेचा से अंग्रेजी में वार्तालाप भी किया। इस मौके पर श्‍याम काबरा, अर्जुन माली, व अन्‍य जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं उनके अभिभावकगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE