BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 6:42 pm
NEWS : इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना लाभार्थी उत्सव समारोह, जिले के 1 लाख 21 हजार 136 उपभोक्ताओं के बैंक खातों में 5 करोड़ 17 लाख 96 हजार 844 रुपए का लाभ हस्तांतरित, मुख्यमंत्री ने बेंगू की सुनीता और संगीता से किया सीधा संवाद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का द्वितीय जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी जिलों में आयोजित लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बटन दबाकर एक साथ 36 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में 155 करोड़ से अधिक रूपए का लाभ हस्तांतरित किया। चित्तौड़गढ़ जिले के 1 लाख 21 हजार 136 उपभोक्ताओं के खातों में 5 करोड़ 17 लाख 96 हजार 844 रुपए का लाभ हस्तांतरित किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और जिला कलेक्टर पीयूष समारिया के साथ ही जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव से जुड़े। इस अवसर पर कपासन प्रधान भैरूलाल चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भूमि अवाप्ति, शैलेश सुराणा, जिला रसद अधिकारी सुनील कुमार, प्रवर्तन निरीक्षक पिंकी स्वर्णकार, नगर परिषद् आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष लाभार्थियों ने भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने बेंगू की सुनीता और संगीता से किया सीधा संवाद-

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना की लाभार्थी बेंगू की सुनीता सेन और संगीता भील से चर्चा की एवं सरकार की योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक बातचीत की। मुख्यमंत्री ने सुनीता सेन से पूछा कि क्या उनके खाते में डीबीटी के पैसे आ गई है ? इस पर सुनीता ने कहा कि हां पैसे आ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का उन्हें बहुत फायदा हुआ है। 500 रुपए में सिलेंडर पाकर वे बहुत खुश है। मुख्यमंत्री ने उनसे राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा जिस पर सुनीता ने कहा कि उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलती रहती है। सुनीता ने आगे कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाएं बहुत खुश हैं और वे चाहती हैं आप अगली बार फिर से मुख्यमंत्री बने। सुनीता ने आगे कहा कि रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए किराया कम करने से उन्हें बहुत फायदा मिला है और वे चाहती हैं कि मुख्यमंत्री महिलाओं के लिए और काम करें। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास कामों की लंबी लिस्ट है, लेकिन अभी बताने जितना टाइम नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके घर स्कीमों का लिफाफा पहुंच जाएगा।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेंगू की संगीता भील से संवाद किया। संगीता ने कहा कि पहले उन्हें गैस की टंकी 1200 रुपए में मिलती थी, जो अब 500 रुपए में मिल रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। संगीता ने आगे कहा कि उनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ने जाते हैं, जहां उन्हें स्कूल की ड्रेस फ्री में मिली है। उन्होंने कहा कि उन्हें गेहूं भी फ्री में मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE