BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 7:14 pm
NEWS : 1 अगस्त से मिलने लगेगा चिरंजीवी योजना का लाभ, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 31 जुलाई तक कराएं पंजीयन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़ । मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजना है। योजना में जिले के सभी वंचित परिवार 31 जुलाई से पहले स्वयं की एसएसओ आईडी या ई-मित्र के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा ले। जिससे वह 1 अगस्त से योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उसके बाद रजिस्ट्रेशन करवाने पर नियमानुसार 3 महीने बाद से योजना का लाभ मिल सकेगा।
सीएमएचओ डॉ रामकेश गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत प्रदेश में हर परिवार को अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज के लिए 25 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख रूपये तक का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा कवर देय है। राजस्थान का प्रत्येक वंचित परिवार योजना में 850 रूपये प्रति वर्ष का प्रीमियम देकर योजना से जुड़ सकते हैं।
चिरंजीवी योजना के जिला समन्वयक डॉ मुनेष कुमार बैरवा ने बताया कि वर्तमान में जिले में लगभग 3 लाख 57 हजार परिवार योजना के अंतर्गत पंजीकृत है। चिरंजीवी योजना के अंतर्गत जिले में 27 राजकीय चिकित्सालय के अतिरिक्त 7 निजी अस्पताल (एम पी बिरला हॉस्पिटल, अक्षर हॉस्पिटल, पर्ल हॉस्पिटल, चित्तौड़गढ़, एमईएस हॉस्पीटल गांधीनगर, एसपीएस हॉस्पिटल कपासन व राजस्थान हॉस्पिटल, बस्सी, ओम हॉस्पीटल बेगूं चित्तौडगढ) को अधिकृत किया गया। योजना के प्रारंभ से अब तक 90 हजार से अधिक व्यक्तियों को लगभग 32 करोड रूपये की लागत का निःशुल्क ईलाज प्राप्त हुआ हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE