नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 33 केवी एमई पर रिप्लेसमनेन्ट कार्य करेगी। 33/11 केवी औद्योगिक क्षेत्र ग्रीड से निकले समस्त 11 केवी फीडर से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 23.07.2023 (शुक्रवार) को 33 केवी एमई पर रिप्लेसमनेन्ट कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण दोपहर 01.30 बजे से दोपहर 02 बजे तक एवं शाम 04 बजे से शाम 04.30 तक 33/11 केवी औद्योगिक क्षेत्र ग्रीड से निकले 11 केवी भरभड़िया कृषि फीडर, 11 केवी जेल फीडर, 11 केवी औद्योगिक फीडरों से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र, स्किम न 36 ए का कुछ एरिया, पुलिस लाइन, एचटी उपभोक्ता, आदित्य टाटा, सिलवेल, प्रॉम्टो, टेक्नोटेक फीडर, को परफेक्ट बायर आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।