मोरवन। लाईन मेंटेनेंस के कारण कल शुक्रवार को मोरवन सहित आसपास के गांव में सुबह 4 घंटे के लिए विद्युत प्रभावित रहेगी।
मप्रपक्षेविविकंलि वितरण केंद्र मोरवन के कनिष्ठ यंत्री आशीष ने बताया कि विद्युत वितरण केंद्र मोरवन के मेंटेनेंस का कार्य शुक्रवार को किया जाना है। इस कारण मोरवन सहित बसेड़ी भाटी, गुरुतलाई, गणेशपुरा, राजनगर, रामदेव नगर, समिति आदि गांव की घरेलू लाईट की सप्लाई कल सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बन्द रहेगा। कार्य की आवश्यकता अनुसार समय बढ़ाया व घटाया जा सकता है।