BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 8:14 pm
REPORT : समरसता यात्रा की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर डॉ श्रीवास्तव ने जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। संत शिरोमणि श्री रविदास समरसता यात्रा रतलाम जिले में 28 जुलाई से प्रारंभ हो रही है। यात्रा के भव्य आयोजन, स्वागत, सत्कार एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जिले की समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय उपस्थित थे। 
बैठक में अपर कलेक्टर डॉ श्रीवास्तव ने जनपद क्षेत्रों में यात्रा के पड़ाव स्थलों, संवाद स्थलों पर छाया, पानी, भोजन इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में जनपदवार जानकारी प्राप्त की, व्यवस्थाओं में कोई कोरकसर बाकी नहीं रखने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई को समरसता यात्रा मंदसौर जिले से रतलाम जिले के आलोट विकासखंड में प्रवेश करेगी। आलोट से आगे चलते हुए जावरा, पिपलोदा, सैलाना होती भी रतलाम विकासखंड में पहुंचेगी। 30 जुलाई को रतलाम विकासखंड के सातरुंडा से उज्जैन जिले को प्रस्थान कर जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर द्वारा यात्रा आयोजन एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE