BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 8:17 pm
KHABAR : सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 15 सितंबर तक आमंत्रित, जानिए कितनी मिलेगी राशि, पढ़े खबर  

Share On:-

रतलाम। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा परियोजना अंतर्गत सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वर्ष 2022-23 के पुरस्कार हेतु आवेदन आगामी 15 सितंबर तक आमंत्रित किए गए हैं। कृषक अपने आवेदन अपने विकासखंड स्तर पर संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय स्तर पर आत्मा परियोजना के बीटीएम तथा एटीएम को प्रस्तुत कर सकते हैं। 

परियोजना संचालक आत्मा नरगेश ने बताया कि जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार की राशि 25 हजार रुपए दी जाएगी। विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपए तथा जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार के रूप में 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। जिले के ऐसे उन्नतिशील कृषक जिन्होंने वैज्ञानिक तरीके से नवीन कृषि तकनीकी अपनाकर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी में सर्वोत्तम उत्पादन प्राप्त किया है वे किसान इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगे। आवेदन पत्र का प्रारूप विकासखंड स्तर पर संबंधित कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे किसान अथवा किसान समूह जिनका विगत वर्षों में चयन हुआ है, आगामी 10 वर्षों तक उनको पुरस्कार हेतु शामिल नहीं किया जा सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE