BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 11:56 am
BIG NEWS : मोहर्रम पर्व के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एडीएम एवं एएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल का फ्लैग मार्च, कानून व्यवस्था बनाये रखने ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला नीमच में मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जिलें में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी द्वारा जिला मुख्यालय एवं जिलेें के अन्य थाना क्षेत्रों में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जिलें के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था लगाने, संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने संबंधी दिशा निर्देश दिये गये है। 
मोहर्रम पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को दृष्टिगत् रखते हुए दिनांक 27 जुलाई 2023 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश द्वारा मोहर्रम पर्व पर लगाये जाने वाले पुलिस बल की ब्रिफिंग की जाकर पुलिस बल को मुस्तैदी से डयूटी करने संबंधी निर्देश दिये गयें। 
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय के थाना नीमच केंट, बघाना एवं नीमच सिटी क्षेत्र में अपर कलेक्टर नेहा मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदरसिंह कनेश, उप पुलिस अधीक्षक अजाक विमलेश उइके, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा वैशाली सिंह, तहसीलदार नीमच, थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक योगेंद्र सिंह सिसोदिया, थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक करणीसिंह शक्तावत, थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक अजय सारवान, यातायात प्रभारी मोहन भर्रावत सहित पुलिस बल ने पैदल फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांतिपूर्ण तरिके से त्यौहार मनाने का संदेश दिया। 
इसी प्रकार थाना जावद अन्तर्गत संवेदनशील क्षेत्रों में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रामतिलक मालवीय एवं थाना प्रभारी जावद द्वारा पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला जाकर मोहर्रम पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने एवं मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE