BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 1:30 pm
REPORT : खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतोल विभाग की संयुक्त कार्यवाही, जैसे ही अधिकारियों ने दी बाजार में दस्तक तो मचा व्यापारियों में हड़कंप, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नापतोल विभाग के साथ संयुक्त दल बनाकर पेटलावद एवं कालीदेवी में कार्यवाही कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

संयुक्त दल द्वारा पेटलावद क्षेत्र के जामली एवं बरबेट में मां अन्नपूर्णा किराना एवं रेस्टोरेंट, अंबिका रेस्टोरेंट एवं किराना, दीप कलेक्शन, श्यामलाल प्रफुल्ल कुमार जैन, एजी इंटरप्राइजेज काली देवी, फर्म दिलीप कुमार शांतिलाल बरबेट इत्यादि दुकानों पर कार्यवाही कर खाद्य पदार्थ फैमिली लाइट,  रामदेव किचन स्पेशल, दलिया/रवा, गुलाब जामुन मिक्स के कुल 4 नमूने लेकर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गए हैं।

साथ ही एजी इंटरप्राइजेज से कुल 54 किलो सेव को बेस्ट बिफोर तिथि के बाद भी विक्रय करते पाए जाने की स्थिति में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। वहीं मेघनगर भंडारी चौराहा स्थित चौधरी ट्रेडर्स से शिकायत प्राप्त होने पर कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। नापतोल निरीक्षक कपिल कदम द्वारा कार्यवाही कर मानक घोषणा अंकित ना होने की स्थिति में फर्म दिलीप कुमार शांतिलाल एवं भटेवरा एग्रो एजेंसी एवं किराना बर्वेट पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE