BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 4:33 pm
REPORT : बड़गाँव में मुख्यमंत्री चौहान के रोड शो में उमड़ा विशाल जनसमूह, कदम-कदम पर लोगों में दिखा विशेष उत्साह, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कटनी जिले के ग्राम बड़गाँव में विकास पर्व के दौरान रोड-शो में विशाल जनसमूह उमड़ा। मुख्यमंत्री का जनता ने जगह-जगह पर पुष्प-वर्षा और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। नागरिकों ने घरों की छत, मुंडेर और मंच से पुष्प-वर्षा की। लाड़ली बहनों ने कलश यात्रा निकाली और अपने मुख्यमंत्री भैया को स्मृति-चिन्ह भेंट किया।
रोड-शो में मुख्यमंत्री चौहान का संविदा कर्मचारी संघ, अतिथि शिक्षक संघ, स्वच्छताग्राही संगठन, रोजगार सहायक संघ, सरपंच सचिव संघ, सहकारी कर्मचारी संघ, नवीन व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षण संघ, रानी दुर्गावती बहुउद्देशीय सहकारी समिति, सहित विभिन्न संगठन ने जगह-जगह स्वागत-सत्कार किया। लाड़ली बहनों ने तख्तियों पर ष्शिवराज भैया का यही कहना, सशक्त बने मध्यप्रदेश की बहनाष् जैसी सूक्तियाँ प्रदर्शित कीं। बहनों ने उन्हें राखी भी भेंट की। रोड-शो में प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना एवं सांख्यिकी मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद वी.डी. शर्मा, विधायक संजय पाठक, संदीप जयसवाल और प्रणय प्रभात पाण्डेय, अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल जन-समुदाय उपस्थित था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE