BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 5:23 pm
REPORT : जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष उपाध्याय ने की सन्त शिरोमणि रविदास जन-जागरण यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। उज्जैन जिले में सन्त शिरोमणि रविदास जन-जागरण यात्रा 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच निकाली जायेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर आज जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, एडीएम अनुकूल जैन सहित सम्बन्धित जिला अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में बताया गया कि जिले में बड़नगर, नागदा, महिदपुर एवं उज्जैन में जन संवाद कार्यक्रम होंगे तथा बड़नगर, नागदा एवं उज्जैन में रात्रि विश्राम होगा। सन्त रविदास जन-जागरण यात्रा में लगभग 100 व्यक्ति यात्रा के साथ चलेंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों से मिट्टी संग्रहण किया जायेगा व प्रत्येक तहसील की नदियों का जल संग्रहित कर एकत्रित किया जायेगा। यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम वाले स्थानों पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक तहसील के एसडीएम एवं जनपद पंचायत सीईओ को सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि सन्त शिरोमणि श्री रविदास मन्दिर निर्माण हेतु मिट्टी एवं जल का संग्रहण एवं जन-जागरण 19 दिवसीय अभियान 25 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है, जो 12 अगस्त तक चलाया जायेगा। उज्जैन संभाग में सन्त शिरोमणि रविदास जन-जागरण यात्रा रतलाम जिले के विभिन्न स्थानों से होते हुए उज्जैन जिले में 30 जुलाई को आयेगी। उज्जैन जिले के बड़नगर में पहुंचेगी। बड़नगर से यात्रा, नागदा आकर 31 जुलाई को विभिन्न स्थानों से निकलकर उज्जैन तराना विकास खण्ड में आयेगी। एक अगस्त को तराना के विभिन्न ग्रामों से होते हुए घट्टिया में प्रवेश करेगी। घट्टिया से यात्रा निकलकर 2 अगस्त को महिदपुर विधानसभा के तनोड़िया होते हुए आगर जिले में यात्रा प्रस्थान करेगी। तत्पश्‍चात अन्य जिलों में यात्रा जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE