BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 5:27 pm
KHABAR : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में विक्रम विश्वविद्यालय में जी 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम सम्पन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम के अंतर्गत शुक्रवार 28 जुलाई को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में स्वर्ण जयंती सभागार में व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने की और कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रोफेसर एमिरटस एवं पूर्व राजदूत जे.एस. मुकुल तथा विशिष्ट अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के प्रो.कन्हैया आहूजा थे।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि सुदूर अतीत से भारत दुनिया भर को नई दिशा देता आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पनाएँ आज विश्व पटल पर साकार हो रही हैं। उनके नेतृत्व में आज भारत को जी 20 की अध्यक्षता का सुअवसर मिला है। जी 20 सभी की भलाई के लिए व्यावहारिक वैश्विक समाधान ढूंढ कर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं के मध्य आयोजित जी 20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट जैसे कार्यक्रम  के माध्यम से जी 20 के उद्देश्यों और परिकल्पना को धरातल तक पहुंचाने की जरूरत है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए विक्रम विश्वविद्यालय को बधाई देता हूँ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर एमिरटस एवं पूर्व राजदूत जे.एस.मुकुल ने अपने व्याख्यान के माध्यम से कहा कि जी 20 में भारत की अध्यक्षता से विश्व पटल पर भारत की लीडरशिप स्थापित हुई है। कोविड 19 से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों के बाद दुनिया को फिर से खड़ा करने और सद्भावना स्थापित करने में जी 20 में भारत की अध्यक्षता महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा चिंताएं, मुद्रास्फीति के दबाव, मौद्रिक तंगी, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, आर्थिक संकट जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में भारत ने अविस्मरणीय योगदान दिया है।  हमने इसके माध्यम से अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। विश्व में व्यापक परिवर्तन लाने के लिए आज भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विशिष्ट अतिथि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रो कन्हैया आहूजा ने कहा कि भारत का लोकतंत्र सम्पूर्ण विश्व के लिए उदाहरण है। भारत सबको साथ लेकर चलता है।  आज सारी दुनिया भारत की ओर देख रही है। आर्थिक संकट, अंतरराष्ट्रीय अशांति और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न परिस्थितियों का सामना करने में जी 20 में भारत की अध्यक्षता महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है। सभी क्षेत्रों में तकनीकी नवाचार और आर्थिक गतिविधियों में डिजिटलाइजेशन के माध्यम से रणनीतिक रूप में भारत की नीतियों को सम्मान मिल रहा है। समावेशी और अक्षय विकास, आर्थिक प्रगति, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सुधार जैसे प्रयासों से दुनिया की अनेक समस्याओं के समाधान में जी 20 की अध्यक्षता के जरिए भारत महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ वक्ता डॉ मुकुल से विषय से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनके समाधान वक्ता ने किए। छात्र कल्याण विभाग विक्रम विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष प्रो सत्येंद्र किशोर मिश्रा ने कहा कि सम्पूर्ण देश के अनेक विश्वविद्यालयों में जी 20 कनेक्ट प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। इस शृंखला में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन परिसर स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में  28 जुलाई 2023 को यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम हुआ।

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के संकायाध्यक्ष प्रो सत्येंद्र किशोर मिश्रा ने बताया कि देश के अनेक विश्वविद्यालयों में जी 20 कनेक्ट प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। इस श्रृंखला में विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन परिसर स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में 28 जुलाई को यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध जनों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाषण, चित्रकला, मॉडल एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा वाग्देवी का पूजन एवं दीप प्रज्वलन किया।  छात्राओं द्वारा कुलगान एवं सरस्वती वन्दना की गई। अतिथियों का स्वागत कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पांडेय, कुलसचिव डॉ प्रज्वल खरे, प्रो.शैलेंद्र कुमार शर्मा, कार्यपरिषद सदस्यों राजेश सिंह कुशवाह, सचिन दवे, डॉ विनोद यादव, संजय नाहर, डीएसडब्ल्यू डॉ सत्येंद्र किशोर मिश्रा, डॉ कानिया मेड़ा, डॉ वीरेंद्र चावरे आदि ने किया। संचालन डॉ प्रीति पांडे ने किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE