आगर मालवा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में मिलने वाली राशि से किसानों का जीवन बेहतर हो रहा है, अब किसानो को कृषि के लिए उर्वरक आदि खरीदने के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों को सम्मान दिलाया है। यह कहना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ प्राप्त कर रहे ग्राम बड़गोन निवासी कृषक मांगीलाल का है। कृषक मांगीलाल को जब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14 किश्त का भुगतान उनके खाते में हुआ तो, वे बेहद खुश होकर बोले की केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानहितेषी है, जो किसानों के हित में नित निर्णय लेकर उनके जीवन को बेहतर बनाने का कार्य कर रही है। सरकार की योजना में मिलने वाले लाभ से अब कृषि कार्य अच्छा से हो पा रहा है तथा किसान मजबूर नहीं बल्कि मजबूत बन रहा है। कृषक मांगीलाल ने किसान हितेषी योजना संचालित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।