BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 6:10 pm
KHABAR : जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक सिसौदिया ने कहा- विद्यार्थी अपने विद्यालय, परिवार व जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पर्यटन क्विज  प्रतियोगिता लाल बहादुर शास्त्री शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर के सभागार में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले की शासकीय तथा अशासकीय संस्थाओं की 146 टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई प्रथम चरण में लिखित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया तथा द्वितीय चरण में ऑडियो विजुअल राउंड का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में लिखित प्रश्नोत्तरी के आधार पर सर्वाधिक अंक पाने वाली 6 टीमों का चयन किया गया। द्वितीय  राउंड में इन छह टीमों द्वारा भाग लिया । राज्य स्तर से प्रशिक्षित क्विज मास्टर डॉ सुनीता गोधा प्राचार्य कन्या उ. मा. वि .पिपलिया स्टेशन ने 10 राऊण्ड  में विद्यार्थियों को क्विज प्रतियोगिता में सम्मिलित करवाया। सभी टीमों को राज्य स्तर से प्राप्त प्रमाण पत्र, पर्यटन हेतु कूपन एवं मैडल प्रदान किए गए साथ ही प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रही टीम की संस्था को भी शील्ड  देकर सम्मानित किया गया है। इस दौरान महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेश चंदवानी, नगर पालिका सभापति एवं वार्ड पार्षद सुनीता भावसार, प्रतियोगिता के नोडल डॉक्टर जे.के. जैन, जिला शिक्षा अधिकारी सुदीप दास एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।          
विधायक यशपाल सिंह  सिसोदिया द्वारा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में चयन होने के लिए बधाई दी तथा शासन की महती योजना का सबको लाभ उठाने के लिए आह्वान भी किया । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे निरंतर पढ़ाई करे तथा अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाएं एवं अपने विद्यालय परिवार का एवं जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित भी करें । 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE