BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 6:10 pm
KHABAR : मूल अधिकारों के साथ मूल कर्तव्यों पर भी ध्यान देना होगा- जेठवा, भाटखेड़ी और पड़दा में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति के निर्देशन व जिला जज एवं अपर सत्र न्यायाधीश सतीश मालवीय के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मनासा तहसील अंतर्गत शारदा विद्या निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल, भाटखेड़ी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पड़दा में किया गया। इस अवसर पर पंच-ज अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।
शिविर में न्यायाधीश विशाल जेठवा ने बताया कि हमें मूल अधिकारों के साथ मूल कर्तव्यों पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने बताया कि बच्चों को 4K यानी, क्या, क्यों, कब, कैसे के साथ हर चीज पर सवाल करना आना चाहिये, ताकि पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। पढ़ लिखकर अपने गांव, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
मनासा थाना प्रभारी नीलेश सोलंकी ने गुड़ टच, बेड टच एवं हैलमेट के उपयोग एवं यातायात के नियमों के संबंध में बताया। 
पैरालीगल वालेंटियर एवं मानव अधिकार आयोग मित्र कमलाशंकर विश्वकर्मा नें बताया कि समाज के पिछड़े और वंचित, शोषित, पीड़ित व्यक्ति को न्याय कैसे मिले और निःशुल्क कानूनी/ विधिक सहायता कैसे प्राप्त करें आदि के बारे में बताया।
अंत में संस्था प्रभारी एवं पड़दा की प्राचार्या उर्मिला चौहान एवं भाटखेड़ी संस्था के संचालक रामचन्द्र पाटीदार द्वारा आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर बीट प्रभारी द्वय एएसआई आनंद निषाद, एएसआई महेश गिरोटिया, वन विभाग से कैलाश वर्मा एवं दोनों विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE