मंदसौर। जिले की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1 हजार रूपए की राशि बैंक खातों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा जमा करवाए जाने पर खुशी व्यक्त की है।योजना के तहत प्रतिमाह राशि मिलने की खुशी मंदसौर जिले की टीना कुमावत के चेहरे पर देखने लायक थी। जिले की महिलाओं ने उत्साह के साथ उत्सवी माहौल में लाड़ली बहना योजना और उनके खातों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा राशि अंतरित करने खुशी जाहिर की है। हमें यह आशा भी बन गई है कि आगे चलकर हमारे खाते में तीन हजार रूपए आया करेंगे। टीना कहती है की मुख्यमंत्री भैया शिवराज सिंह चौहान ने हम बहनों की केवल आर्थिक मदद नहीं की है, उन्होंने हमारे मान-सम्मान को ऊँचाईयों पर पहुँचाया है।