खरगोन। सागर जिले में सौ करोड की लागत से संत शिरोमणी सदगुरू रविदास जी का विशाल और भव्य मंदिर को लेकर भीकनगांव एसडीएम मिलिंद ढोके द्वारा शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यात्रा को लेकर रूट चार्ट प्लान बनाया और संबंधित सभी विभाग रूट चार्ट की जानकारी से अवगत कराया गया। बैठक में तहसीलदार रविंद्र चौहान, सीईओ ओम प्रकाश शर्मा, सीएमओ विनय कुमार भट्ट, प्राचार्य मनोज श्रीवास, मयंक जैन सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।