BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 12:02 pm
KHABAR : संत रविदास समरसता यात्रा दूसरे दिवस जिले के ग्राम तलून, धनोरा बसाहट, बोरलाय, अंजड़, बिल्वा रोड़ होती हुई राजपुर पहुंची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। संत रविदास समरसता यात्रा दूसरे दिवस जिले के ग्राम तलून, धनोरा बसाहट, बोरलाय, अंजड़, बिल्वा रोड़ होती हुई राजपुर पहुंची। यात्रा के दौरान ग्रामों में महिला, पुरूष, बच्चों एवं युवाओं ने चरण पादुका को नमन कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने ग्रामीणों को यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा यह यात्रा समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही है। प्रदेश में संत शिरोमणी गुरुदेव रविदास जी समरसता यात्रा 25 जुलाई 2023 से 05 स्थानो यथा नीमच, माण्डव जिला धार, श्योपुर, बालाघाट एवं सिंगरोली से प्रारंभ हुई है। 12 अगस्त 2023 को बडतुमा सागर मे मंदिर का शिलान्यास कर यात्रा पुर्णता कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। धार जिले से प्रारंभ हुई यात्रा ने बड़वानी जिले में प्रवेश किया है। राजपुर नगर में यात्रा के पहुंचने पर यात्रा में आये पदाधिकारियों ने वाल्मिकी समाज के संत गोगाजी महाराज की धर्मस्थली का पूजन अर्चन कर नमन किया। 29 जुलाई को यात्रा का रूट रहेगा इस प्रकार 29 जुलाई को सेन्धवा के मण्डी प्रागण मे जन संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा तत्पश्चात यात्रा ग्राम बालसमुद, बकवाडी, जुलवानिया, बरूफाटक होते हुए ठीकरी पहुंचेगी। ठीकरी मे चोपाटी पर सामुदायिक भवन मे जन संवाद कार्यक्रम पश्चात यात्रा ग्राम निमरानी जिला खरगोन की ओर प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम में प्रदेश के केबिनेट मंत्री  प्रेमसिंह पटेल, यात्रा के प्रदेश प्रभारी सूरज कैरो, यात्रा सह प्रभारी सावन सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष  ओम सोनी, जिला यात्रा प्रभारी भागीरथ कुशवाह, जिला यात्रा सह प्रभारी मोहन चितावले, पूर्व सांसद  सुभाष पटेल, गणमान्यजन अंजना पटेल, नितेश खाण्डेकर, किशोर वर्मा एवं सुखदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE