BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 12:23 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, आज एमपी के 15 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, यहां बनेंगे बाढ़ जैसे हालात, जानिये कैसा रहेगा मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम में मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिल में रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। कल जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में जोरदार बारिश हुई थी। इससे मौसम में ठंडक घुल गई थी। लेकिन आज फिर सूरज के तीखे तेवरों ने नागरिकों को तेज गर्मी व उमस का अहसास कराया। इस वर्ष नीमच जिले में अब तक 19 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने आज भी एमपी के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में ओडिशा और आंध्र प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र है। अगले दो-तीन दिन तक बारिश होगी। इसके बाद बारिश की एक्टिविटी कम होगी। मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मानसूनी एक्टिविटी होने से अगले दो दिन तेज बारिश होगी। रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 15 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।

आगामी 24 घंटे में इन जिलों में होगी झमाझम-
एमपी के सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुर में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE