मुरैना। शहर के बीचो बीच स्थित वी आइ पी रोड किनारे 3 बीघा से अधिक सरकारी जमीन पर जौराखुर्द के एक किसान ने तार फेंसिंग कर कब्ज़ा कर अतिक्रमणकारियों ने खेत जोतकर उसमें खरीफ फसल बाजरा और तिल की फसल बो दी थी। राजस्व विभाग के तहसीलदार कुलदीप दुबे, पटवारी सेवक सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरी खेती को जेसीबी की मदद से नष्ट कराई। तहसीलदार कुलदीप दुबे ने बताया कि जौराखुर्द में सर्वे क्रमांक 930 पर स्थित 3 बीघा से अधिक खेत पर हेतराम नामक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया था। उसने इस सरकारी जमीन को जोतकर उसमें बाजरा की फसल बो दी थी। इसकी जानकारी लगने पर राजस्व विभाग की टीम आज मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से खेत में खड़ी फसल को नष्ट कराया। जमीन का बाजार भाव 15 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है तहसीलदार ने बताया कि हेतराम के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई भी जारी है।