BREAKING NEWS
NEWS : बाल वैज्ञानिक कोई ऐसा काम करें, जिससे.. <<     BIG NEWS : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम.. <<     NEWS : थाने स्तर के टॉप 10 में चयनित अवैध अफीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भदेसर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की.. <<     NEWS : कलेक्टर राठौड़ ने किया तहसील कार्यालय.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का.. <<     KHABAR : जिला स्वास्थ्य विभाग ने राष्‍ट्रीय डेंगू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नल जल योजना की जानी हकीकत, जल निगम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : कपास गोदाम में 18 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राजकुमार गोयल, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 3:39 pm
REPORT : राज्यमंत्री पटेल ने किया 2 करोड़ 61 लाख रूपये के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण, बोले- भाजपा की शिवराज सरकार कर रही चहुंओर विकास, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। पूरे प्रदेश भर में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने शुक्रवार को रामनगर विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत कर्रा, गोविन्दपुर, नारायणपुर, जोबा एवं सगौनी में आयोजित विकास पर्व के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर लगभग 2 करोड़ 61 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें गोविंदपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित होने वाली मझगवां से गुलबार कोठार पहुँच मार्ग लंबाई 0.90 किलोमीटर लागत लगभग 2 करोड़ 23 लाख रुपये, ग्राम कर्रा में लगभग 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली दो सुदूर सड़कों का भूमिपूजन के साथ ही ग्राम जोबा में विधायक मद से 2 लाख की लागत से बनी ग्रेवल सड़क का लोकार्पण कार्य शामिल है। 
राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा नीतियों की बदौलत आज बेटियां पढ़कर-लिखकर बड़े-बड़े पदों पर पहुंचकर प्रदेश और देश के साथ घर परिवार का नाम रोशन कर रही है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से प्रदेश की महिलाओं को एक हजार रूपये प्रति महीने उनके खाते में दिये जा रहे हैं। इससे महिलायें आर्थिक रूप से समृद्ध होने के साथ समाज में सम्मानित जीवन जी रही है। राज्यमंत्री पटेल ने जननी एक्सप्रेस योजना, मुख्यमंत्री कन्या दान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना, गेहूं और धान में किसानों को बोनस, कोरोना काल में हुए मुफ्त वैक्सीनेशन, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, छात्र-छात्राओं के लिए गणवेश वितरण, पाठ्य-पुस्तक, साइकिल, लेपटॉप वितरण, युवाओं के लिए सीखो कमाओ योजना सहित केन्द्र तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण को विस्तार से दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, कलिका पटेल, रामसुशील पटेल, महेश द्विवेदी, नरेंद्र सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य जन, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE