BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 3:45 pm
KHABAR : बाहर रहने वाले छात्रों को मिलेगी मैस कि सुविधा, खेलकूद व्यवस्था, केयरटेकर​​​​​​​, सुरक्षा गार्ड की सुविधा को लेकर हुई चर्चा, डाइट केन्द्रीय स्कूल तक बनेगा पहुंच मार्ग, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास समिति जिला शिक्षा, प्रशिक्षण संस्थान की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान कलेक्टर ने छात्रों की संख्या की जानकारी ली। साथ ही उनकी सुविधा के मद्दे नजर बाहर रहने में छात्रों को होने वाले व्यय की जानकारी लेकर उनकी सहमति के आधार पर मैस, हॉस्टल व्यवस्था, खेल कूद व्यवस्था केयर टेकर, सुरक्षा गार्ड के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है।


बैठक में परिषद की बैठक के दौरान संस्थान विकास समिति की सदस्य के सेवानिवृत्त होने के कारण नए सदस्य के मनोनयन और अकादमिक पद पूर्ति शासकीय प्राथमिक शालाओं, माध्यमिक शालाओं में कार्यरत अतिशेष शिक्षकों को डाइट में अध्यापन कार्य के लिए विचार विमर्श कर स्वीकृति दी गई।


बैठक के दौरान स्वान कनेक्शन के नेटवर्क नहीं मिलने के कारण कार्य प्रभावित होने की समस्या की जानकारी दी गई। जिस पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर समस्या का निराकरण कराने के लिए कहा।


डाइट कटनी के केन्द्रीय स्कूल पहुंच मार्ग और तिलक कॉलेज रोड पहुंच मार्ग के साइन बोर्ड लगवाने, रोड की लाईट की समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर ने नगर निगम उपायुक्त और उपयंत्री निर्देश दिए हैं। संस्थान में पुरूष छात्रावास और चार आवासीय कक्षों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, वाहन स्टैंड, टॉयलेट, मेन गेट पर साईन बोर्ड बाउन्ड्रीवाल के संबंध में नियमानुसार प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE