मुरैना। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा 15 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक “पंच-ज“ अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजाराम भारतीय के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना एवं तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा बड़े पैमाने पर प्रशासन के सहयोग से वृक्षारोपण कराया जा रहा है। 28 जुलाई शुक्रवार को वन विभाग मुरैना के समन्वय से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 मुरैना में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र छात्राओं एवं पैरालीगल वालेटियर्स के द्वारा पीपल, बेलपत्र, आम, बरगद आदि वृक्ष लगाए गये। वर्तमान में पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण के कारण आज अधिक से अधिक वृक्षों की आवश्यकता है, इसके साथ ही उचित मानव स्वास्थ्य के लिये बीहड़ एवं मरूस्थल के विस्तार को रोकने हेतु भी वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है।