मंदसौर। जिले में खंडवर्षा का दौर जारी है। पिछले एक सप्ताह से जिले में अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर बारिश रही है। जबकि मंदसौर शहर में पिछले चार-पांच दिनों से बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार जिले में आज भी बारिश का अनुमान है।
मौसम के जानकारों की मानें तो ओडिशा और आंध्र प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का सिस्टम एक्टिव है। इससे अगले दो दिन बारिश के एक्टिविटी रहेगी। इसके बाद 5 अगस्त से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा। इससे प्रदेशभर में दोबारा बारिश की शुरुआत होगी।
अब तक 14.72 इंच बारिश, बढ़ा गांधीसागर का जल स्तर
जिले में आज 29 जुलाई शनिवार तक औसत 14.72 इंच (374 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछले वर्ष इसी समय तक 14.38 इंच बारिश दर्ज की गई थी। उधर, प्रदेशभर में हो रही बारिश के चलते गांधी सागर बांध का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार सुबह तक गांधीसागर बांध का जलस्तर 1298.95 फीट पहुंच गया है।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई बारिश की स्थिति-
मंदसौर - 340 मिमी, सीतामऊ - 489.8 मिमी, सुवासरा - 488.5 मिमी, गरोठ - 194 मिमी, भानपुरा- 239 मिमी, मल्हारगढ - 406 मिमी, धुंधडका - 422 मिमी, शामगढ़ 324.8 मिमी, संजीत - 519 मिमी, कयामपुर - 386.6 मिमी, भावगढ़- 305 मिमी बारिश दर्ज की गईं है।