BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 8:21 pm
BIG NEWS : सीएम शिवराजसिंह चौहान के आयोजन को लेकर वित्तमंत्री देवड़ा ने किया दौरा, हेलीपैड और पिपलियामंडी नगर सहित सभास्थल का किया निरीक्षण, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंदसौर जिले कि मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलियामंडी नगर आगमन को लेकर प्रदेश के वित्तमंत्री मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीश देवड़ा द्वारा आज बादरी में स्थित हेलीपैड का निरीक्षण कर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के स्वागत अभिनंदन में पधारने वाले क्षेत्रीय किसानों सहित आमजन की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही पिपलियामंडी नगर में होने वाले रोड़ शॉ को लेकर नगर के मुख्य मार्ग कर जायजा लिया और स्वागत अभिनंदन के लिए पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा कर पंडित अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय के पास स्थित हेलीपैड एवं सभा स्थल का जायजा लिया।
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए 876 करोड़ रुपए की माइक्रो उध्वन सिंचाई योजना का भूमि पूजन करेंगे, जिससे क्षेत्र के सभी किसानों के खेतों में चंबल के पानी पहूंचेगा जिससे क्षेत्र के किसान संपन्न होंगे और क्षेत्र में व्यापार व्यवसाय भी अच्छा होगा और साथ ही मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र उन्नति की और बढ़ेगा जिसको लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, किसानों परिवारों सहित आमजन में हर्ष की लहर है और पूरे पिपलियामंडी नगर को भगवामय कर प्रदेश के मुखिया का भव्य स्वागत सम्मान की तैयारी में जुटे है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित चिंटू शर्मा, पिपलिया मंडी भाजपा मंडल अध्यक्ष सामंतसिंह शक्तावत, सांसद प्रतिनिधि दिलीप गोयल, विधायक प्रतिनिधि लोकेश कराड़ा, पिपलिया मंडी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक गुर्जर, मंडल महामंत्री महावीर कोठारी, पिपलिया मंडी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE