BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 10:54 am
KHABAR : समरसता यात्रा की पिपलौदा क्षेत्र में सांसद गुप्ता तथा विधायक डा. पाण्डे ने की अगवानी,  मार्ग में कई स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रदेश सरकार द्वारा सागर में संत शिरोमणि रविदास महाराज का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए प्रदेश के सभी विकासखंड से मिट्टी व जल का संग्रहण समरसता यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है। मंदिर निर्माण के पीछे राज्य सरकार की मंशा संत शिरोमणि रविदासजी महाराज के विचारों के प्रवर्तन के निमित्त समरसता के भाव समाज के बीच लाना है। प्रदेश के 5 स्थानों से समरसता यात्रा शुरू की गई है जो विभिन्न स्थानों से होते हुए सागर पहुंचेगी।

गत मंगलवार समरसता यात्रा नीमच से प्रारंभ होकर शनिवार सुबह पिपलौदा विकासखंड क्षेत्र के हरियाखेड़ा फंटा में यात्रा का प्रवेश हुआ। जहां विधायक डा. राजेंद्र पांडे, सांसद सुधीर गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भरत बैरागी, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने भव्य स्वागत किया एवं समरसता यात्रा की क्षेत्र में अगवानी की।समरसता यात्रा हरियाखेड़ा फंटा से अयाना होते हुए पिपलौदा पहुंची। पिपलौदा में जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए संत रविदासजी महाराज मंदिर पहुंची जहा विधायक डा. राजेंद्र पांडेय एवं सांसद सुधीर गुप्ता संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की चरणपादुका व कलश सिर पर उठाते हुए मंदिर पहुंचे एवं महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जिसके बाद समरसता यात्रा ने पिपलौदा से आंबा,सैलाना होते हुए रतलाम की ओर प्रस्थान किया।

यात्रा प्रभारी अभिषेक जैन पालरेचा ने बताया कि पिपलोदा विकासखंड में यात्रा के स्वागत के लिए कुल नौ स्थान क्रमशः हरियाखेड़ा फंटा, बाराखेड़ा, पंचेवा फंटा, अयाना, राकोदा, पिपलौदा, बड़ौदा फंटा, शेरपुर तथा आंबा तय किए थे जहा स्वागत स्थल के समीपस्थ ग्रामों से समाजजन, प्रस्फुटन समितियों तथा पंचायत के सरपंच व सचिवो द्वारा अपनेदृअपने गांव की मिट्टी एवं जल संत शिरोमणि रविदास महाराज की चरण पादुका के दर्शन वंदन कर समर्पित की गई।समरसता यात्रा में मुकेश मोगरा, प्रफुल्ल जैन, धनंजय दीक्षित, यात्रा प्रभारी बद्रीलाल शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय पुरी गोस्वामी, प्रवीण सिंह राठौर, नरेंद्र नागर, मनीष जायसवाल, नारायण धनगर, मनमोहन सिंह राणा, महेश कोठारी, मोहित वोहरा, विशाल जैन, राहुल चंद्रवंशी, आकाश शर्मा, नरेंद्र जैन, बलराम जाट, मुकेश जाट, समरथ टांडी, भंवर गिरी गोस्वामी, दिनेश पाटीदार, प्रकाश जायसवाल, नाथूलाल बॉस, संजय सोलंकी, अशोक निनामा चाचरी, अमित पाठक, भंवरलाल धनगर, जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय पिपलौदा विकासखंड समन्वयक शिव शंकर शर्मा, जावरा विकासखंड समन्वयक युवराज सिंह पवार, तहसीलदार देवेंद्र कुमार दानगढ़, सीईओ हेमेंद्र गोहिल, थाना प्रभारी रेवल सिंह बर्डे, परियोजना अधिकारी प्रेमलता माकल, नगर परिषद कर्मचारीगण, महिला बाल विकास कर्मचारीगण, शिक्षकगण, जन अभियान परिषद के सेक्टर समन्वयक, मेंटर्स, प्रस्फुटन समितियो के सदस्यगण आदि के साथ समाजजन में शामिल रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE