BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 10:58 am
KHABAR : उत्कृष्ट विद्यालय देवास में 657 दिव्यांगजनों को 960 निःशुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरणों का किया वितरण, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली की एडिप योजना अंतर्गत एलिम्को के सहयोग एवं जिला प्रशासन के माध्यम से नगर पालिक निगम एवं जनपद पंचायत देवास के 657 दिव्यांगजनों को 960 कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण का वितरण कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं नगर निगम सभापति रवि जैन की अध्यक्षता में उत्कृष्ट विद्यालय देवास में किया गया। जिसमें 60 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड साइकिलें, 167 लोगों को हाथ वाली ट्राई साइकिल, 102 लोगों को व्हीलचेयर, 3 स्मार्टफोन, 10 स्मार्ट केन, 112 वैशाखी ,53 नकली हाथ पैर, मानसिक बच्चों के लिए 28 रोलेटर, 124 कान की मशीन, 176 छड़ी एवं अन्य सामग्री वितरित की गई। सभी दिव्यांगजन सहायक सामग्री पाकर बहुत खुश हुए। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि जिले में शिविर लगाकर दिव्यांग जनों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए है। जिले में 98 प्रतिशत दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए हैं। दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। दिव्यांगजनों को पेंशन दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। जिले में कोई भी दिव्यांगजन मतदान करने से वंचित ना रहे इसलिए बहुत सी सुविधायें दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जाएगी। जिले के दिव्यांगजन बीएलओ से संपर्क करे और फॉर्म 8 भरे। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकलाबाई मुकेश पटेल, पार्षद रितु सावनेर, पार्षद राहुल दायमा, दिव्यांगजनों के अध्यक्ष पंकज राणा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, एसडीएम देवास टी प्रतिक राव ,उपसंचालक सामाजिक न्याय संगीता यादव ,जनपद पंचायत देवास सीईओ सुश्री अंकिता अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE