BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 11:31 am
JOB : कौशल विकास और रोजगार विभाग ने किया प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, इतने युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

गुना। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए० के मार्गदर्शन में दिनांक 28 जुलाई को आईटीआई परिसर गुना में कौशल विकास और रोजगार विभाग द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें तीन कंपनियों ने भाग लिया और निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों में बेरोजगारों का चयन किया गया।

जिला रोजगार अधिकारी बी०एस० मीना द्वारा बताया कि आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में निजी क्षेत्र की कंपनी सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा 18, ग्रोफास्ट आर्गेनिक प्रा०लिमि० भोपाल द्वारा 29 एवं एलएंडटी कंस्ट्रक्शन कंपनी गुना द्वारा 12  सहित 59 का प्रारंभिक चयन किया गया। इस दौरान आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारी मनोज कुशवाह व सुरेंद्र पाठक का विशेष सहयोग रहा।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी गुना वीरेन्द्र सिंह बघेल के मार्गदर्शन में दिनांक 29 जुलाई को आजीविका भवन बमोरी में आयोजित रोजगार शिविर में एलएंडटी कम्पनी द्वारा 17 युवाओं का चयन किया गया। इन चयनित युवाओं को 45 दिन का निरूशुल्क प्रशिक्षण के बाद एलएंडटी कंपनी द्वारा नियमित नियुक्ति प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान रोजगार कार्यालय व आजीविका का स्टाफ मौजूद रहा ।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के निर्देशन में जुलाई व अगस्त माह में प्रति शनिवार को रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 5 अगस्त को फतेहगढ़, 12 अगस्त को झागर, 19 अगस्त को ऊमरी और 26 अगस्त को म्याना में रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE