BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 11:40 am
BIG NEWS : मौसम विभाग का अलर्ट, आगामी 24 घंटे में एमपी के 17 जिलों में होगी भारी बारिश, कई जगह बनेगी बाढ़ जैसी स्थिति, जानिये कैसा रहेगा नीमच व मंदसौर के मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिल में रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। कल रात में भी जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। लेकिन आज फिर सुबह से तेज धूप होने से नागरिकों को उमस का अहसास हुआ। इस वर्ष नीमच जिले में अब तक 19 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने आज भी एमपी के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी मध्यप्रदेश में मध्यम से तेज बारिश हो रही है। तीन से चार दिन में ये दौर थम जाएगा। लेकिन 5 अगस्त से पूरे प्रदेश में फिर तेज बारिश होने का अनुमान है। मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में पिछले दो दिन से मानसून सिस्टम की एक्टिविटी है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 7 जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

आगामी 24 घंटों में इन जिलों में होगी बारिश-
एमपी के सागर, बालाघाट, मंडला, सिवनी, डिंडोरी, सतना व रीवा में वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ में भी भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और निवाड़ी में हल्की बारिश का अनुमान है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE