BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 1:25 pm
REPORT : मुख्यमंत्री चौहान ने 6 हितग्राहियों को धारणाधिकार योजना के तहत दिया जमीन का मालिकाना हक, चेहरे पर लौटी मुस्कान, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व के तहत बीते गुरूवार को बडगांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार धारणाधिकार योजना के तहत कटनी के माधवनगर के 6 हितग्राहियो को जमीन का मालिकाना हक प्रदान किया है। इन परिवारों को तीस वर्षाे के बाद पहली बार मुख्यमंत्री के निर्देश पर पट्टा प्रदान किया गया है।            
मुख्यमंत्री चौहान ने बडगांव में जिन हितग्राहियों को नजूल भूमि का पट्टा प्रदान किया गया है। उनमें माधवनगर कटनी के निवासी परमानंद सचदेवा पिता सच्चानंद सचदेवा को 183 वर्ग मीटर का पट्टा 8784 रूपए की प्रीमियम पर प्रदाय किया गया है। जिसका बाजार मूल्य 8 लाख 78 हजार 4 सौ रूपए है। रमेश टेहलानी पिता देवन दास टेहलानी को 196 वर्गमीटर का पट्टा 25 हजार 872 रूपये की प्रीमियम पर प्रदान किया गया है। जिसका बाजार मूल्य 25 लाख 87 हजार 200 रूपये है। मनुज टेहलानी पिता रमेश कुमार टेहलानी को 61 वर्ग मीटर का पट्टा 8 हजार 52  रूपये प्रीमियम पर प्रदान किया गया है जिसका बाजार मूल्य 8 लाख 5  हजार 200 रूपये है। रेणू आहुजा पति किशोर आहुजा को 104.55 वर्गमीटर का पट्टा 13 हजार 800 रूपये की प्रीमियम पर दिया गया है। जिसका बाजार मूल्य 13 लाख 80 हजार 60 रूपये है। इसी प्रकार रेनू आहूजा पति कन्हैया लाल को 197 वर्ग मीटर का  पट्टा 14 हजार 184 रूपये प्रीमियम पर दिया गया है। जिसका बाजार मूल्य 14 लाख 18 हजार 400 रूपये है। इसके अलावा विजय कुमार मूलचंदानी पिता घनश्याम दास मूलचंदानी को 93 वर्गमीटर का पट्टा 12 हजार 276 रूपये की  प्रीमियम पर प्रदान किया गया है। जिसका बाजार मूल्य 12 लाख 27 हजार 600 रूपये है।            
राज्य शासन के निर्देशानुसार नजूल भूमि पर 31दिसंबर 2020 या उसके पूर्व से अधिपत्य धारक को धारणाधिकार योजना के तहत अधिभोग के भूखंड के 30 वर्षीय स्थाई पट्टे जारी करने के निर्देश है ।वर्तमान में माधव नगर क्षेत्र के निवासियों द्वारा अब तक कलेक्ट्रेट में 1320 ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनके त्वरित निराकरण का सिलसिला जारी है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने आवेदनों के शीघ्र निराकरण हेतु तहसीलदार कटनी शहर एवं तहसीलदार नजूल के नेतृत्व में जांच दलों का गठन किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE