BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 4:00 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के रूप में हुआ केन्द्रीय विद्यालय का चयन, पीएम स्कूल जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत रोपे पौधे, पढ़े खबर 

Share On:-

मंडला। केन्द्रीय विद्यालय मंडला का भी चयन पीएम (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) स्कूल के रूप हुआ है। पीएम स्कूल के लिए जनभागीदारी गतिविधियों के अंतर्गत 25 जुलाई 2023 से 29 जुलाई 2023 के बीच विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। ‘जन-जन का यही कहना है, वृक्ष धरा का ग़हना है’ ‘धरती को बचाना है, हर कोने में पेड़ लगाना है’। इन्हीं नारों और भावनाओं के साथ 29 जुलाई 2023 को केन्द्रीय विद्यालय मंडला परिसर में माँ वसुधा के श्रृंगार हेतु हरित पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें वन विभाग म.प्र. शासन के सहयोग से प्राप्त पौधे विद्यालय प्राचार्य उपेन्द्र कुमार, मप्र वन विभाग के रेंजर क्रांति झारिया, विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्य उपेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन के लिए पेड़ पौधों एवं वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं सभी से आग्रह किया कि विद्यालय परिसर में लगाये गए पौधों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ नियमित देखभाल भी करें एवं जीवन में वृक्षारोपण को एक आदत के रूप में अपनाएं।
पड़ोस के अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेंगे-
पीएम (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) स्कूल भारत सरकार द्वारा एक केंद्र प्रायोजित योजना है। ये स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन को निरूपित करते हैं और समय के साथ अनुकरणीय स्कूलों के तौर के रूप में उभरेंगे तथा पास पड़ोस के अन्य स्कूलों का मार्गदर्शन भी करेंगे। पीएम स्कूल एक समान, समावेशी और आनंदमय स्कूल वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेगा, जो बच्चों की विविध पृष्ठभूमि, बहुभाषी जरूरतों और विभिन्न शैक्षणिक क्षमताओं का ख्याल रखेगा।
ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित होंगे-
साथ ही उन्हें अपनी स्वयं की सीखने की प्रक्रिया में भी भागीदार बनाएगा। इन स्कूलों को ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें सोलर पैनल और एलईडी लाइट, प्राकृतिक खेती के साथ पोषण उद्यान, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण और संचयन, पर्यावरण की सुरक्षा से संबंधित परंपराओं-प्रथाओं का अध्ययन जैसे पर्यावरण के अनुकूल पहलुओं को शामिल किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE