धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के धार के चंपालाल पिता नागरिया को बीमारी के उपचार के लिए एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार गंधवानी की उषा बाई पति परसमल जैन को बीमारी के उपचार के लिए 70 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।