BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 5:11 pm
REPORT : विकास पर्व में विधानसभा अध्यक्ष ने 31 लाख रूपये के निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, देवतालाब क्षेत्र में 435 करोड़ की लागत से बन रही सड़कें, पढ़े खबर 

Share On:-

रीवा। विकास पर्व में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने ग्राम सिरसा में आयोजित समारोह में 31 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत द्वारा कराये जा रहे इन निर्माण कार्यों में 10.80 की लागत से बाउंड्रीबाल निर्माण तथा 9.85 लाख रूपये की लागत से पेवर लगाने का कार्य शामिल है। विधानसभा अध्यक्ष ने गांव के दो मोहल्लों में पांच-पांच लाख रूपये की लागत से नाली निर्माण का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है देवतालाब क्षेत्र में वर्तमान में 435 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण जारी है। पूरे क्षेत्र में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।                

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज से 20 वर्षों पहले के गांव की स्थिति से आज की तुलना करेंगे तो चारों ओर विकास स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। सरकार सड़क, बिजली और पानी की सुविधा आमजनता को देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिन गांव में कभी पैदल चलना मुश्किल होता था वहां पक्की सड़कों में गाड़ियां सरपट दौड़ रही हैं। मैंने पिछले 5 साल में क्षेत्र के विकास के लिए पूरे मन से कार्य किया है। आमजनता अब इन कार्यों का मूल्याकन करके मुझे आशीर्वाद दे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देवतालाब विधानसभा क्षेत्र, विन्ध्य क्षेत्र और पूरा प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं को लाडली बहना योजना से हर महीने एक हजार रूपये देकर उनका सम्मान बढ़ाया है। महिलाओं को मिलने वाली एक हजार रूपये की राशि से उससे मिलने वाला सम्मान कई गुना बड़ा है। मुख्यमंत्री जी महिलाओं को इस योजना से 3 हजार रूपये हर माह देने की घोषणा की है। देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य किये जा रहे हैं। देवतालाब में 60 फिट चौड़ी सीसी रोड बनायी जा रही है। क्षेत्र में हर किसान के खेत तक सिचाई की सुविधा देने के लिए 800 करोड़ रूपये की लागत से नईगढ़ी सिंचाई परियोजना का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। हर क्षेत्र में अब विकास दिखाई दे रहा है। समारोह में राममोहन तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। समारोह में जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र शुक्ला, मोहनलाल तिवारी, अवध बिहारी पाण्डेय, संजीव सिंह, सुनील अग्निहोत्री, जगजीवनलाल तिवारी, सरपंच मंजू कोरी, एसडीएम मनगवां पीएस त्रिपाठी, जनपद के सीईओ प्रदीप दुबे, जनसंपर्क सहायक पुष्पेन्द्र गौतम स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा आमजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE