BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 10:54 am
REPORT : स्व सहायता समूह की महिलाओं की हड़ताल कल, 12 सूत्री मांग पत्र रसोई पर चिपका कर करेगी प्रदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मध्य प्रदेश मध्यान भोजन सांझा चुल्हा रसोईया संघ के प्रदेश अध्यक्ष संगीता ओमप्रकाश सिंह बघेल के मार्गदर्शन व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 1 अगस्त 2023 को संपूर्ण नीमच जिले में मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ियों में सुबह का नाश्ता एवं भोजन प्रदाय करने वाले स्व सहायता समूह एवं रसोईया बहनों की चूल्हा बंद हड़ताल रहेगी। 
प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ जिला नीमच की अध्यक्ष माया मनोहर बैरागी एवं पिंकी संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि स्व सहायता समूह की महिला अपने अपने रसोई घर के बाहर सुबह 10 बजे से 12 सूत्री मांगों का मांग पत्र चिपका कर प्रदर्शन करेगी और उसका फोटो अपने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसारित करेगी, ताकि शासन प्रशासन तक यह सूचना पहुंच सके कि स्व सहायता समूह की मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने बताया कि समूह संगठन की आवश्यक मांगों के संबंध में कई बार पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना मध्य प्रदेश शासन के आयुक्त भोपाल को तथा प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन देकर समय-समय पर आवश्यक मांगों के संबंध में अवगत करवा दिया गया है, किंतु शासन द्वारा अभी तक इनकी मांगों के ऊपर कोई विचार नहीं किया गया और मात्र 66 प्रति कार्य दिवस पर रसोईया विद्यालय में भोजन बनाने का कार्य कर रहा है जो कि उनका आर्थिक शोषण है। महिला रसोईया की मांग है कि उन्हें कम से कम 6000 मासिक मानदेय दिया जाए एवं महंगाई को देखते हुए भोजन पकाने की लागत राशि बढ़ाई जाए। यदि निर्धारित समय  पर स्व सहायता समूह मजदूरों की मांगें नहीं मानी गई तो स्वयं सहायता समूह अनिश्चित हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE