BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 11:00 am
KHABAR : उज्जैन जिले में सन्त शिरोमणि रविदास जन-जागरण यात्रा, रत्तागढ़ खेड़ा से बड़नगर में प्रवेश पर किया भव्य स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। सन्त शिरोमणि रविदास जन-जागरण यात्रा ने रतलाम के रत्तागढ़ खेड़ा से बड़नगर में प्रवेश किया। बड़नगर से रूनिजा, बालोदा कोरन, बालोदा लक्खा, पिटलावदिया, मलोड़ा पहुंची। वहां से इंगोरिया होते हुए यात्रा नागदा पहुंची। यात्रा में जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष  कमला कुंवर देवड़ा, पूर्व विधायक मुकेश पण्ड्या, बहादुर सिंह बोरमुंडला, सन्त, पुजारी, सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। यात्रा का रात्रि विश्राम आज नागदा में होगा। महिदपुर एवं उज्जैन में जन संवाद कार्यक्रम होंगे। सन्त रविदास जन-जागरण यात्रा में लगभग 100 व्यक्ति यात्रा के साथ चल रहे हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न ग्रामों से मिट्टी संग्रहण किया जा रहा है व प्रत्येक तहसील की नदियों का जल संग्रहित कर एकत्रित किया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम वाले स्थानों पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सन्त शिरोमणि श्री रविदास मन्दिर निर्माण हेतु मिट्टी एवं जल का संग्रहण एवं जन-जागरण 19 दिवसीय अभियान 25 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है, जो 12 अगस्त तक चलाया जायेगा। सन्त शिरोमणि रविदास जन-जागरण यात्रा उज्जैन जिले के बड़नगर में प्रवेश कर लिया है। बड़नगर से यात्रा नागदा आकर आज सोमवार 31 जुलाई को विभिन्न स्थानों से निकलकर उज्जैन तराना विकास खण्ड में आयेगी। एक अगस्त को तराना के विभिन्न ग्रामों से होते हुए घट्टिया में प्रवेश करेगी। घट्टिया से यात्रा निकलकर 2 अगस्त को महिदपुर विधानसभा के तनोड़िया होते हुए आगर जिले में यात्रा प्रस्थान करेगी। तत्पश्‍चात अन्य जिलों में यात्रा जायेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE