BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 11:49 am
BIG NEWS : मौसम विभाग की चेतावनी, आज एमपी के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, 24 घंटे रहेंगे भारी, जानिये नीमच व मंदसौर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिल में रूक-रूककर बारिश का दौर चल रहा है। लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। नीमच जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में कल रात को हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई। लेकिन आज फिर सूरज के तीखे तेवरों ने नागरिकों को तेज गर्मी व उमस का अहसास कराया। इस वर्ष नीमच जिले में अब तक 19.2 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने आज भी एमपी के कई जिलों में भारी व कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि एमपी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आगामी 24 घंटे के दौरान बारिश की एक्टिविटी रहेगी। कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि कुछ में हल्की बारिश का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। जबकि सतना और पन्ना में भारी बारिश होगी। प्रदेश के विदिशा, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर में भी तेज बारिश का अलर्ट है। आज सोमवार के बाद आगामी एक-दो दिन तक तेज बारिश का दौर थमेगा। इसके बाद 5 अगस्त से फिर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना है। 

आगामी 24 घंटे इन जिलों में होगी झमाझम- 
एमपी के सतना और पन्ना में भारी बारिश व वज्रपात का अनुमान है। जबकि विदिशा, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर में भारी वर्षा की संभावना बन रही है। वहीं प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश का अनुमान है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE