BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2023, 3:34 pm
BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने की ई-जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याओं से वर्चुअली रूबरू होकर सुनी समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में ई-जनसुनवाई करते हुए, जावदजनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुहारिया जाट, सुठोंली, देहपुर, लुहारिया चुण्‍डावत एवं दौलतपुरा के ग्रामीणों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअली संवाद कर, उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित जिला अधिकारियों को उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।

ई-जनसुनवाई में कलेक्‍टर जैन ने जावद क्षैत्र की पॉच पंचायतों के ग्रामीणों से संवाद करते हुए गॉव में पेयजल समस्‍या के निराकरण, तथा ग्रामीणों की मांग पर हेण्‍डपंप के पानी की शुद्धता की जांच करवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बिजली का वॉलटेज कम होने से पानी की टंकी नही भरने की समस्‍या बताई। इस पर विद्युत विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने स्‍कूल भवन की छत की मरम्‍मत करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

ई-जनसुनवाई में ग्रामीणों चर्चा करते हुए, कलेक्‍टर ने स्‍कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, आंगनवाडी के खुलने, किसान सम्‍मान निधिका भुगतान ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्‍त करने, आयुष्‍मान कार्ड, श्रर्मिक कार्ड, विद्यार्थियों को छात्रवृत्तिवितरण, बच्‍चों का समय-समय पर टीकाकरण, खाद, बीजकी उपलब्‍धता की जानकारी ली। उन्‍होने शेष पात्र लाडली बहनाओं के फार्म भरवाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE