नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में विकास पर्व के तहत शहर के नागरिकों को अनेक विकास कार्यों की सौगात प्रदान की जावेगी, जिसके अंतर्गत 4 अगस्त, शुक्रवार को प्रातः 9 बजे वार्ड नं. 01, रावण रूण्डी में मशांपूर्ण बालाजी मंदिर के पास सीसी रोड़ का लोकर्पण व भूमिपूजन एवं प्रातः 11 बजे पुलिस चौकी, नीमच सिटी के पास चौधरी मोहल्ला सीसी रोड़ का लोकार्पण तथा सायं 4 बजे इंदिरा नगर शिव मंदिर बगीचे के पास, सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा।
उपरोक्त लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल, मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, मोहनसिंह राणावत, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी, मंडल महामंत्री दारा सिंह यादव व दुर्गेश शर्मा उपस्थित रहेंगे।
पार्षद राकेश किलोरिया, सोनू केदार राठौर, रामचन्द्र धनगर व सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।