BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 3, 2023, 8:07 pm
KHABAR : मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित, हरिद्धार एवं जगन्‍नाथपुरी की यात्रा करने के इच्छुक व्यक्ति इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्‍यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अन्‍तर्गत वरिष्‍ठ नागरिकों, जो 60 वर्ष से अधिक आयु के व्‍यक्ति(महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता न हो, नीमच जिले से प्रथम यात्रा हरिद्धार के लिए 24 से 27 अगस्त 2023 तक होगी। जिसमें नीमच जिले के लिए हरिद्धार की यात्रा के लिए 175 यात्री भेजे जायेगें। हरिव्‍दार यात्रा के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 13 अगस्‍त 2023 तक निकटतम तहसील स्‍तर, स्‍थानीय निकाय, जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा किये जा सकेगें।

इसी तरह द्धितीय यात्रा जगन्‍नाथपुरी यात्रा 5 से 10 सितम्‍बर 2023 तक होगी। जगन्‍नाथपुरी के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 अगस्‍त 2023 तक निकटतम तहसील स्‍तर , स्‍थानीय निकाय, जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा किये जा सकेगें। प्राप्‍त आवेदन पत्र की लॉटरी द्वारा यात्रियों का चयन किया जावेगा। आवेदक एक या एक से अधिक स्‍थान के ‍लिए यात्रा के लिए आवेन प्रस्‍तुत कर सकते है, परन्‍तु यह केवल एक ही स्‍थान की यात्रा कर सकेगे। यदि लाटरी में एक से अधिक स्‍थानों की यात्रा के लिए चयन होता है,तो जिस स्‍थान की यात्रा में उसका नाम चयन सूची में उपर है, उस स्थान के लिए उसे चयनित समझा जायेगा। किसी व्‍यक्ति का चयन किसी यात्रा के लिए हो जाता है, और यदि उसके पश्‍चात आयोजित होने वाली यात्रा की चयन सूची में भी उसका नाम है, तब बाद वाली चयन सूची से उसका नाम हटा दिया जावेगा। जिन यात्रियों ने उक्‍त योजना के तहत पूर्व में यात्रा की हो, उनको इन यात्राओं में आवेदन करने की पात्रता नही होगी।

तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन द्वारा प्रस्‍थान के स्‍टेशन से उसी स्‍टेशन तक पहुचाने एवं यात्रा के दौरान यात्रियों के भोजन, नाश्‍ता एवं चाय, यात्रियो के रूकने, तीर्थ स्‍थल तक बसों आदि से ले जाने वापस ट्रेन में लाने एवं गाईड आदि की व्‍यवस्‍था भारत सरकार के उपक्रम आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा उनके पैकेज अनुसार की जावेगी। व्‍यक्तिगत उपयेाग की सामग्री यथा सामान आदि साथ में रखने तथा यात्रा के दौरान यात्रियों को अपने साथ ओरिजनल आधार कार्ड, वोटर कार्ड एवं वैक्सीनेशन साटिर्फिकेट की छायाप्रति अनिवार्यतरू रखना होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE