नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से 33/11 केवी किलेश्वर ग्रीड से निकलने वाले 11 केवी बघाना फीडर, 11 केवी रेलवे फीडर का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। साथ ही 11 केवी टाउन 2 फीडर का विद्युत प्रदाय भी बंद रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 04.08.2023 (शुक्रवार) को 33 केवी लाइन पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कार्य की वजह से 33/11 केवी किलेश्वर ग्रीड से निकलने वाले 11 केवी बघाना फीडर, 11 केवी रेलवे फीडर का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस कार्य के कारण सुबह 8.00 से 10.00 बजे तक फीडर से जुड़े नाका नंबर 4, होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अरनिया थाना, ऑफिसर्स कॉलोनी, किलेश्वर ग्रीड के सामने, कुमारिया वीरान, किलेश्वर गेट से रेलवे स्टेशन तक, कृषि उपज मंडी का आंशिक क्षेत्र, उच्च दाब उपभोक्ता, बीएसएनएल, सीआरपीएफ, विकास नगर, टीचर्स कॉलोनी, जवाहर नगर, हुडको कॉलोनी, आंबेडकर मार्ग, शोरूम चौराहा आदि क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।