धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के धार तहसील के ग्राम कन्जोटा के सोहनलाल पिता बाबूलाल पडियार को बीमारी के उपचार के लिए 2 लाख हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कुक्षी तहसील के ग्राम टांडा निवासी दिलीप पिता समीरमल कोठारी को बीमारी के उपचार के लिए 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।