BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2023, 11:26 am
REPORT : कलेक्टर गुप्ता की अध्यक्षता में मातृ एवं शिशु मृत्यु प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में मातृ एवं शिशु मृत्यु प्रकरणों की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में देवास सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विष्णुलता उईके, सिविल सर्जन डॉ एम.पी.शर्मा, समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएमओ, चिकित्सक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता परिवार के सदस्य सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जिले में इस वर्ष हुई मातृ मृत्य एवं शिशु- मृत्यु के प्रकरण जिनका कि स्वास्थ्य विभाग दल द्वारा समय-समय पर ऑडिट किया गया इन प्रकरणों कि विस्तार से समीक्षा के लिए परिवार के सदस्यो और सेवा देने वाले चिकित्सक और अन्य स्टॉफ से चर्चा कर एक-एक प्रकरण कि विस्तार से समीक्षा की। इसका उददेश्य मातृ-मृत्यु या शिशु मृत्यु के समुदाय-आधारित या चिकित्सीय कारणों का पता लगाना और सुनिश्चित करना की किस स्तर सुधार कि आवश्यकता है।
इस दौरान मातृ मृत्यु प्रकरणों की समीक्षा में पाया गया कि गर्भावस्था के दौरान गर्भ का पता चलते ही आशा कार्यकर्ता के माध्यम से गर्भवती महिला एएनएम के पास शीघ्र पंजीयन करवाये और समय पर जांच और अस्पताल में चिकित्सकीय जांच करवाये। आशा कार्यकर्ता द्वारा प्रसव पूर्व सभी सेवाये जांच करवाये । ऐसे प्रकरण जिनमे डिलेवरी के लिए प्रसव केन्द्र हेतु निःशुल्क परिवहन सेवा 108 जननी एम्बुलेंस की समय पर उपलब्धता नही हुई या देर से पहुंची 108 जिला कोर्डिनेटर जय अम्बे सर्विसेस को जांच कर सम्बंधित कर्मचारी के विरूद्ध जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये। 
कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि कोई महिला अस्पताल में प्रसव केन्द्रों में भर्ती होती तो तुरन्त जांच कर चिकित्सक द्वारा नार्मल डिलेवरी या सिजेरियन होना है परिवार जनों की काउंसिलिंग कर परामर्श दिया जाना चाहिये और प्रसव की कार्यवाही करना चाहिये और जिससे इस प्रकार के प्रकरण ना हो जिन प्रकरणो मे देरी हुई उनकी जांच करने के निर्देश दिये।

बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने शिशु मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा में पाया मकि गर्भवती का समय पर डिलेवरी और डिस्चार्ज के पश्चात आशा कार्यकर्ता गृह भेट (एचबीएनसी) कर द्वारा इन प्रकरणों कि निगरानी करना आवश्यक है। ऐसे प्रकरण जिनमें समय पर प्रसव हेतु परिवार के सदस्यों को समय पर बताये और आशा कार्यकर्ता द्वारा गृह भेट (एचबीएनसी) कि सेवाएं दी जावे । प्रकरणों में समय पर सेवाये नहीं देने व लापरवाही पर आशाकार्य कर्ताओं को हटाने और स्वास्थ्य कार्यकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही के निर्देश दिये।

कलेक्टर गुप्ता ने निर्देश दिये कि दो मास्टर ट्रेनर बनाकर सभी आशा कार्यकर्ताओं को गृह भेट (एचबीएनसी) का प्रशिक्षण दिया जाएं। एसएनसीयू से डिस्चार्ज बच्चों का नियमित फॉलोअप किया जावे। कार्यक्रम अधिकारी और सुपरवाईजर द्वारा नियमित मॉनिटरिंग करे जिला चिकित्सयालय में एएनसी वार्ड मे प्रसव पूर्व चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिला और परिजनो कि काउॅसलिंग कर समय पर सुरक्षित प्रसव करवाये। इसकी निरन्तर मॉनिटरिंग कि जावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE