धार। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा अनुमोदित कार्ययोजना अनुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में सचिव उमेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में गुरूवार से प्रारंभ किये जा रहे जनजाति संवर्धन सप्ताह का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। इस अवसर पर नालसा आदिवासियों के प्रवर्तन एवं संरक्षण के लिए विधिक सेवा योजना, 2015 की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान पर्यावरण संवर्धन हेतु विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति जैसे-आम, जाम, जामुन, बेलपत्र, पीपल, फूल वाले पौधों का रोपण किया गया। साथ ही छात्रों को एक-एक पौधा गोद लेकर उन्हें बड़ा होने तक सिंचित किये जाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य मनोजकुमार शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याताओं सहित जिला विधिक सहायता अधिकारी मुकेश कौशल उपस्थित थे।